24 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन: बाबा साहब की प्रतिमा तोड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

0


 शिवपुरी जिले के थाना सिरसौद क्षेत्र में संविधान निर्माता भारत रत्न  की प्रतिमा खंडित करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 मई 2026 को फरियादी विकास पुत्र तुलाराम जाटव निवासी ग्राम सूंड थाना सिरसौद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 20-21 मई की दरमियानी रात किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को तोड़कर खंडित किया गया, जिससे सामाजिक एवं धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची। मामले में थाना सिरसौद पुलिस ने अपराध क्रमांक 147/26 धारा 298 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए  के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले तथा एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कैलाश यादव पुत्र रामदयाल यादव उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम सूड हाल निवासी ग्राम खर्द को बेरजा नदी पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक रवि चौहान, निरीक्षक सुरेश शर्मा, उप निरीक्षक विनोद यादव, सउनि जगदीश भिलाला सहित पुलिस टीम के कई अधिकारियों एवं जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

क्षेत्र में हुई इस त्वरित कार्रवाई की आमजन द्वारा सराहना की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top