थाना फिजीकल पुलिस व्दारा मजिस्ट्रेट चैकिंग के दौरान चार पहिया वाहन व बसों को चैक किया गया एवं तय मानकों का पालन नहीं करने वाले 35 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई

0


 पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले में यातायात नियमों का पालन कराने एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जिले में वाहन चेकिंग लगाकर यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों एवं बसों आदि में सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से तय मानकों के तहत उचित व्यवस्था व इमरजेंसी गेट आदि को चेक कर सही नहीं पाये जाने पर चालानी कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिए गए हैं जिससे भीषण गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए वाहनों में आग लगने जैसी घटनाओं एवं उसमें होने वाली जनहानि को रोका जा सके।


इसी तारतम्य मे दिनांक 27.05.2026 को भीषण गर्मी व बसों में सोर्ट सर्किट आदि से आग लगने की होने वाली घटनाओं को दृष्टीगत रखते हुये श्रीमान जेएमएफसी महोदय न्यायालय शिवपुरी के मार्गदर्शन में थाना फिजिकल द्वारा ग्वालियर वायपास चौराहे पर वाहन चैकिंग की गई, जिसमें मुख्यतः बसों व चार पहिया वाहनों को चैक किया गया। चैंकिंग में बसों की चैंकिंग कर फिटनिस, बीमा, परमिट एवं अग्नी समन यंत्र, प्राथमिक उपचार किट, इमरजैंसी डोर व खिडकी को चैक किया गया एवं अनफिट पाये जाने वाले चार पहिया व बसों के विरुद्ध कुल 35 चालानी कार्यवाही चैकिंग के दौरान उपस्थित श्रीमान मजिस्ट्रेट महोदय न्यायालय शिवपुरी द्वारा की गई ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top