शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र में रविवार रात एक तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। थीम रोड स्थित जेल के सामने दिल्ली नंबर (DL2CAT6932) की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार में सवार एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार घटना रविवार रात करीब 9 बजे की है। कार तेज रफ्तार में थी, तभी चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क पर पलट गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया।
जिला अस्पताल में घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद सभी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


