थाना देहात पुलिस ने 42 ग्राम स्मैक कीमती 08 लाख 40 हजार रुपये की व एक बिना नंबर की मोटर साईकिल जप्त की

0


 50 हजार रूपये के साथ दो आरोपियो को गिरफ्तार किया गया।


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी  यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा स्मैक, चरस, गांजा व शराब माफिया व सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों के विरुद्ध मुहीम चलायी जाकर सक्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक  संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक विकास यादव एवं उनकी टीम के द्वारा लगातार मुखबिर मामूर कर दबिस देकर कार्यवाही की जा रही है जिसमें दिनांक 30.05.26 को जरिये विश्वसनीय मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति बिना नम्बर हीरो इस्पलेण्डर मोटर साईकिल से हवाई पट्टी के पीछे लुधावली में संदिग्ध अवस्था में मादक पदार्थ स्मैक विक्रय करने की फिराक में खडे हुये है। मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु मय फोर्स मय शासकीय वाहन मुखबिर के बताये स्थान हवाई पट्टी के पीछे लुधावली पहुंचे बाद मुखबिर के बताये हुलिये के संदिग्ध व्यक्तियो की तलाश की तो दो व्यक्ति बिना नम्बर हीरो इस्पलेण्डर मोटर साईकिल के पास दिखे। जिनको दबिस देकर पकडा गया व नाम पता पूछा तो पहले ने अपना नाम मल्थू प्रजापति पुत्र बहादुर प्रजापति उम्र 38 साल निवासी लुधावली शिवपुरी एवं दूसरे ने अपना नाम चन्दू आदिवासी पुत्र सरबन आदिवासी उम्र 40 साल निवासी लुधावली शिवपुरी का होना बताया जिनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मैक कुल बजन 42 ग्राम कुल कीमती 08 लाख 40 हजार रुपये की व एक हीरो की मोटरसाइकल कीमती 50 हजार रूपये सहित जप्त किया जाकर आरोपीगणो को गिरफ्तार किया किया गया है। थाना देहात पर आरोपीगणो के विरुद्ध अप०क्र0 193/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top