पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले में लंबित स्थाई वारंटियो को तामील कराने जाने हेतु एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एंव नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के क्रम में कोतवाली टीआई रोहित दुबे व्दारा स्थाई वारंटियो की धरपकड हेतु टीम बनायी गयी जो टीम व्दारा दिनांक 30.05.26 को स्थाई वारंटियों की धरपकड के दौरान माननीय न्यायालय के प्र.क्र. 644/19 स्थाई वारंटी कपिल जैन पुत्र महेन्द्र जैन नि० प्रजापति मंदिर के पीछे बाबू क्वार्टर रोड शिवपुरी एवं प्र.क्र. 184/20 के स्थाई वारंटी अभिषेक पुरी पुत्र राजेन्द्र पुरी नि० झिरी थाना पोहरी हाल बीज गोदाम के आगे मनियर को गिरफ्तार कर स्थाई वारंटियो को माननीय न्यायालय पेश किया गया कोतवाली पुलिस व्दारा 05 वर्ष पुराने दो स्थाई वारंटियो को गिरफ्तार किया गया है एवं इसी प्रकार वारंटियो की धरपकड आगे भी जारी रहेगी।


