शिवपुरी की प्यास बुझाने आगे आए जनप्रतिनिधि, नगर पालिका को मिले 5 पानी के टैंकर

0

 


शिवपुरी। भीषण गर्मी के बीच शहर में उत्पन्न पेयजल संकट को दूर करने के लिए एक सराहनीय पहल सामने आई है। गुना-शिवपुरी-अशोकनगर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देश एवं जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव के नेतृत्व में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष पवन जैन द्वारा नगर पालिका को 5 पानी के टैंकर सौंपे गए।

शहर के विभिन्न वार्डों में लगातार बढ़ रही पानी की समस्या को देखते हुए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। होटल पी.एस. संचालक एवं समाजसेवी पवन जैन ने नगर हित को सर्वोपरि रखते हुए नगर पालिका को पांच टैंकर उपलब्ध कराए, जिससे उन क्षेत्रों में राहत पहुंचाई जा सके जहां पेयजल की सबसे अधिक समस्या बनी हुई है।

इस अवसर पर भाजपा के जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी की मौजूदगी में इन पांचों टैंकरों को नगर पालिका के लिए रवाना किया गया। नगर पालिका द्वारा टैंकरों में पानी भरकर शहर के विभिन्न वार्डों और जल संकट से जूझ रहे मोहल्लों में पहुंचाया जाएगा, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके।

भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने कहा कि जनता की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति भाजपा की प्राथमिकता है। गर्मी के इस कठिन दौर में किसी भी नागरिक को पानी के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए संगठन और जनप्रतिनिधि लगातार प्रयासरत हैं।

पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन जैन ने कहा कि सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। शिवपुरी शहर के लोगों को पानी की समस्या से राहत मिले, इसी उद्देश्य से नगर पालिका को पांच टैंकर उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित के कार्यों में भविष्य में भी हर संभव सहयोग जारी रहेगा।

शहरवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे जनसेवा और सामाजिक सरोकार का उत्कृष्ट उदाहरण बताया है। पानी जैसी मूलभूत आवश्यकता को लेकर किए गए इस प्रयास से आने वाले दिनों में कई वार्डों के हजारों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रशासन के संयुक्त प्रयास से शिवपुरी में पेयजल संकट के समाधान की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top