अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर नगर पालिका में शिकायत

0


 शिवपुरी। शहर के वार्ड क्रमांक 30 स्थित खटीक मोहल्ला गणेश मंदिर के पास सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण किए जाने की शिकायत नगर पालिका परिषद शिवपुरी में की गई है। शिकायतकर्ता श्रीमती शहर बानो पत्नी हनीफ खान ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग उठाई है।


आवेदन में आरोप लगाया गया है कि मोहल्ले के निवासी मोहन खटीक एवं उनके तीन पुत्रों द्वारा अपने मकानों के सामने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से चबूतरा और लोहे का बाथरूम बनाकर अतिक्रमण किया गया है। साथ ही आरोप है कि उक्त स्थान पर हाथ ठेले खड़े किए जाते हैं, जिससे रास्ता बाधित होता है और विरोध करने पर विवाद की स्थिति बन जाती है।


शिकायतकर्ता ने बताया कि इस संबंध में फिजिकल थाना शिवपुरी में भी शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें एनसीआर क्रमांक 0052 दिनांक 21 मई 2026 दर्ज हुई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।


आवेदन में नगर पालिका से मांग की गई है कि टीम गठित कर मौके का निरीक्षण कराया जाए और सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाकर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में सड़क पर हाथ ठेले खड़े न किए जा सकें।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top