शिवपुरी में भीषण आंधी-तूफान का कहर, पेड़ गिरे, टीन शेड उड़े, कई घायल

0


 शिवपुरी। शनिवार दोपहर शहर में अचानक आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। सुबह तक मौसम साफ और धूप खिली हुई थी, लेकिन दोपहर करीब 12 बजे मौसम ने अचानक करवट ली और तेज धूलभरी आंधी के साथ तूफान शुरू हो गया।


तेज हवाओं के कारण शहर के कई इलाकों में पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गए। माधव चौक चौराहा पर स्थित एक पुराना नीम का पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में आकर एक कार और मोटरसाइकिल दब गईं। इस घटना में कुछ लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।


वहीं पोलो ग्राउंड की बाउंड्री भी तेज हवाओं के कारण ढह गई। इसकी चपेट में आने से कुछ लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।


तूफान का असर शहर के रिहायशी इलाकों में भी देखा गया। कमलागंज गोसपुरा स्थित नई पानी की टंकी के पास एक गरीब परिवार का मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। तेज हवाओं के चलते घर की टीन शेड उड़कर गिर गई और पास में खड़ा पेड़ भी जड़ से उखड़ गया। हालांकि, इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।


आंधी-तूफान के चलते कई घरों की छतों पर रखी पानी की टंकियां और अन्य सामान भी उड़ गए। शहरभर में बिजली व्यवस्था और जनजीवन प्रभावित हुआ।


कुल मिलाकर, शनिवार दोपहर आए इस तेज तूफान ने शिवपुरी शहर में व्यापक नुकसान पहुंचाया है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और घायलों का इलाज जारी है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top