जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत भुजरियां तालाब पर किया श्रमदान, समाज की भागीदारी से जल स्त्रोतों का कायाकल्प

0


 शिवपुरी,  जल गंगा संवर्धन अभियान के द्वितीय चरण जल स्त्रोत सेवा समागम कार्यक्रम अंतर्गत आज नगर के ऐतिहासिक सरोवर भुजरियां तालाब पर श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से गायत्री शर्मा नगरपालिका अध्यक्ष , डॉ रीना शर्मा जिला समन्वयक जन अभियान परिषद शिवपुरी, चंदन सिंह धाकड़ मंडल अध्यक्ष भाजपा, शिशुपाल सिंह जादौन विकासखंड समन्वयक शिवपुरी, राजकुमार शर्मा वरिष्ठ पत्रकार द्वारा सहभागिता की गई।

श्रमदान कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए गायत्री शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को जल संरक्षण हेतु जागरूक करना एवं जल स्त्रोतों के पुनरुद्धार हेतु जन सहभागिता एवं जन भागीदारी का भाव उत्पन्न करना है। जब शासन और समाज मिलकर कार्य करता है तभी कोई भी अभियान सफल होता है। जन अभियान परिषद द्वारा जो कार्य किया जा रहा है वह सराहनीय है। जन अभियान परिषद एवं नगरपालिका शिवपुरी मिलकर जल स्त्रोतों के कायाकल्प हेतु इस अभियान में सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।


इस अवसर पर जिला समन्वयक डॉ रीना शर्मा ने बताया कि कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार जन अभियान परिषद द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थाओं, स्वैच्छिक संगठनों, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठयक्रम के छात्रों, परामर्शदाताओं एवं सीएम इंटर्न के माध्यम से जन सहभागिता एवं जन जागरूकता हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज इस ऐतिहासिक सरोवर भुजरियां तालाब पर श्रमदान कार्यक्रम चलाकर लोगों को जल स्त्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया गया।


श्रमदान उपरांत नगरपालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा द्वारा सभी को जल संरक्षण हेतु संकल्प दिलाया गया। श्रमदान कार्यक्रम में नवांकुर संस्था वरिष्ठ नागरिक सेवा मिशन संस्था शिवपुरी, जतन उजाला सेवा संस्था शिवपुरी, नगर विकास प्रस्फुटन समिति वार्ड नं 27 एवं नगरपालिका शिवपुरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में हरिओम शर्मा, केशव शर्मा, मुकेश शाक्य, सीमा खटीक, पदमा शिवहरे, रेखा समाधियां, कुलदीप शर्मा, शुभम रजक सहित प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थाओं एवं सीएमसीएलडीपी छात्र छात्राओं द्वारा सहभागिता की गई।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top