राजस्थान ले जाते समय स्टेशन से चकमा देकर भागे मजदूर, गुंगरीपुरा के ठेकेदार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

0

 


शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गूंगरीपुरा के एक लेवर ठेकेदार के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बैराड़ थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति पर 25,000 रुपये हड़पने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत आज गुरुवार की दोपहर 2 बजे पुलिस अधीक्षक  शिवपुरी से की गई है।


प्रार्थी संदीप रजक पुत्र परमाल रजक निवासी गूंगरीपुरा ने बताया कि वह मजदूरी के लिए लेवर की व्यवस्था करने का काम करता है। आरोपी रामराज आदिवासी निवासी ग्राम कैमई थाना बैराड़ ने संदीप को लेवर दिलाने के नाम पर 9 मई को अपने गांव बुलाया था। आरोपी ने 5 मजदूरों की व्यवस्था करने के बदले प्रति मजदूर 5-5 हजार रुपये एडवांस की मांग की थी।


संदीप रजक के अनुसार, 10 मई को उसने मजदूरों के सामने ही रामराज को 25,000 रुपये नकद दे दिए। इसके बाद आरोपी ने 5 मजदूरों को उसके साथ राजस्थान में रोड निर्माण कार्य के लिए भेज दिया। शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते समय रात करीब 2 बजे मजदूर ठेकेदार को चकमा देकर फरार हो गए।


जब पीड़ित ठेकेदार ने आरोपी रामराज आदिवासी को फोन कर पैसे वापस मांगे, तो उसने अभद्रता शुरू कर दी। प्रार्थी का आरोप है कि रामराज अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है और कह रहा है कि यदि दोबारा पैसे मांगे तो वह अपने घर की महिलाओं से उस पर झूठा केस दर्ज करवा देगा।


संदीप ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर आरोपी के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही करने और राशि वापस दिलवाने की मांग की है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top