शिवपुरी के परिवार की कार को स्कॉर्पियो ने मारी जोरदार टक्कर: ग्वालियर इलाज कराने जा रहे थे दंपत्ति, पत्नी लहूलुहान

0


 शिवपुरी | शिवपुरी से ग्वालियर इलाज कराने जा रहे एक परिवार की खुशियों को रास्ते में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की लापरवाही ने ग्रहण लगा दिया। मोहना में शिवहरे मैरिज गार्डन के पास एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो (MP07-BA1857) के चालक ने पीछे से अल्टो कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि अल्टो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार महिला के सिर में गंभीर चोट आई है।

​रफ्तार का कहर: स्कॉर्पियो चालक की लापरवाही

​फरियादी अरशद अली निवासी सहीशपुरा, शिवपुरी ने बताया कि वह अपनी पत्नी तंजीम अली और दो मासूम बेटियों के साथ अल्टो कार (MP33C1528) से ग्वालियर जा रहे थे। दोपहर करीब 1:20 बजे जब वे मोहना के पास पहुँचे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी कार को बाईं तरफ से जोरदार कट मारा।

​चीख-पुकार के बीच आरोपी फरार

​टक्कर लगते ही कार में चीख-पुकार मच गई। अरशद अली की पत्नी तंजीम अली के सिर में गहरी चोट लगने के कारण खून बहने लगा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पास ही स्थित गैरेज पर मौजूद गवाहों ने घटना को अपनी आँखों से देखा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक स्कॉर्पियो लेकर मौके से फरार हो गया, हालांकि पीड़ित ने भागती हुई गाड़ी का नंबर नोट कर लिया है।

​पुलिस कार्रवाई शुरू

​पीड़ित अरशद अली ने मोहना थाने पहुँचकर घटना की जुबानी रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top