19 मई को इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा

0


शिवपुरी, 18 मई  डाकबंगला उपकेन्द्र अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. कमलागंज फीडर तथा 11 के.व्ही भेडफार्म फीडर पर मेंटीनेंस का कार्य किये जाने के कारण 19 मई को उक्त फीडर से जुड़े समस्त क्षेत्रों में का विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा।

उक्त 11 के.व्ही. कमलागंज फीडर के बंद रहने से प्रातः 5 से प्रातः 10 बजे तक माधव नगर, गणेश कॉलोनी नवाब साहब रोड, वर्मा कॉलोनी, टोगरा रोड के पास आई.टी.बी.पी. गेट के सामने, राईन मार्केट, राघवेन्द्र नगर, विजय पुरम कालोनी इत्यादि क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसी प्रकार 11 के.व्ही भेड़ फार्म फीडर के बंद रहने से प्रातः 7 से दोपहर 12 बजे तक कमलागंज, बैंक कॉलोनी, बाबू क्वाटर, नवग्रह मंदिर के आसपास का क्षेत्र आदि प्रभावित रहेंगे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top