लुकवासा पंचायत भवन में भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिओम रघुवंशी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

0


 कोलारस ! जनसेवा के उद्देश्य को लेकर ग्राम लुकवासा पंचायत भवन में मंगलवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं सरपंच प्रतिनिधि हरिओम रघुवंशी ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी पंचायत भवन पहुंचे और अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।

कार्यक्रम के दौरान हरिओम रघुवंशी ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया, जिससे ग्रामीणों में संतोष एवं खुशी का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर हरिओम रघुवंशी ने कहा कि जनता की सेवा करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की हर समस्या उनके लिए व्यक्तिगत जिम्मेदारी के समान है और उसके समाधान के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि किसी भी व्यक्ति को अपनी समस्या के समाधान के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि केवल आश्वासन देना उनका उद्देश्य नहीं है, बल्कि समस्याओं का वास्तविक समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। जनसेवा ही उनका संकल्प है और क्षेत्र के विकास एवं लोगों की सुविधाओं के लिए वे निरंतर कार्य करते रहेंगे।इस दौरान पंचायत भवन में सरपंच, रोजगार सहायक, पटवारी सहित पंचायत के समस्त कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिओम रघुवंशी का आभार व्यक्त किया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top