थाना फिजिकल द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसला कर ले जाने एवं बलात्कार करने के आरोपी अरुण कुमार जाटव को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया

0


 पुलिस अधीक्षक शिवपुरी  यांगचेन डोलकर भूटिया  व्दारा जिले मे अवैध मादक पदार्थ जुआ सट्टा, अवैध हथियार, अवैध खनन परिवहन अवैध शऱाब ,अपराध नियंत्रण एवं नाबालिक बालिका को दस्तयाब करने के निर्देश दिये गये थे उक्त निर्देश के पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले एवं सी एस पी शिवपुरी  संजय चतुर्वेदी के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 01.05.2026 को फरियादिया निवासी करोंदी कालोनी काली माता मंदिर के पास शिवपुरी ने अपनी नाबालिक लडकी के संदेही अरुण व्दारा बहला फुसलाकर भगा कर ले जाने के संबंध मे रिपोर्ट की थी जिस पर से अपराध क्रमांक 102/26 धारा 137(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया विवेचना के दौरान दिनांक 12.05.26 को अपह्रता को दस्तयाब किया गया अपह्रता के कथनो व मेडिकल के आधार पर प्रकरण मे धारा  87, 64(2) एम बी एन एस 5एल/6 पाक्सो एक्ट ईजाफा की गई मामले की गम्भीरता को देखते हुये बरिष्ठ अधिकारियो व्दारा आरोपी के गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये उक्त आदेश के पालन मे आज दिनांक 15.05.26 को आरोपी अरुण कुमार जाटव पिता अतर सिह जाटव उम्र 22 साल निवासी ग्राम मनपुरा थाना भौंती जिला शिवपुरी को गिरफ्तार किया गया आगे विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top