कोलारस में रफ्तार का कहर कंटेनर ने ससुर को कुचला दामाद डेढ़ किमी तक कंटेनर पर लटका रहा कोलारस में दर्दनाक सड़क हादसा

0


 कोलारस ! कोलारस के शिवपुरी बाईपास स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका दामाद बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

बस का इंतजार कर रहे थे ससुर-दामाद जानकारी के अनुसार, चंदोरिया निवासी   हाकम परिहार अपने दामाद होशियार परिहार के साथ इंदौर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। सुबह करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कंटेनर (NL01AJ5957) ने उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाकम परिहार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के दौरान दामाद होशियार परिहार ने सूझबूझ दिखाते हुए भागते कंटेनर के पिछले हिस्से को पकड़ लिया और उस पर लटक गए।डेढ़ किलोमीटर तक कंटेनर पर लटका रहा दामाद

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, होशियार परिहार करीब डेढ़ किलोमीटर तक कंटेनर पर लटके रहे। बताया जा रहा है कि जब चालक की नजर पीछे लटके युवक पर पड़ी तो उसने उसे गिराने की कोशिश में कंटेनर को डिवाइडर की ओर दबाया।इसी दौरान चालक कंटेनर से नियंत्रण खो बैठा और वाहन भड़ोंता ब्रिज के आगे सेंट्रल वर्ज के गड्ढे में जा गिरा। हादसे के बाद चालक और क्लीनर मौके से फरार हो गए।

एम्बुलेंस नहीं पहुंची, परिजन करते रहे इंतजार हादसे के बाद परिजनों ने तत्काल एम्बुलेंस सेवा को कॉल किया, लेकिन काफी देर तक एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान मृतक के बेटे और बेटी सड़क पर शव के पास बैठकर मदद का इंतजार करते रहे।

बाद में सूचना मिलने पर कोलारस पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।डेथ जोन” बन चुका है शिवपुरी बाईपास

स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच-27 स्थित शिवपुरी बाईपास लगातार हादसों का केंद्र बनता जा रहा है। इससे पहले भी यहां कई जानलेवा दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई लोगों की मौत और अनेक घायल हो चुके हैं।

लोगों ने प्रशासन और हाईवे अथॉरिटी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सवाल उठाए हैं कि आखिर लगातार हो रहे हादसों के बावजूद सुरक्षा के ठोस इंतजाम क्यों नहीं किए जा रहे।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top