फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण के संबंध में जिला स्तरीय स्टैंडिंग कमेटी की बैठक हुई आयोजित

0


 शिवपुरी, 18 मई नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के पश्चात जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय स्टेण्डिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डिप्टी कलेक्टर मोतीलाल अहिरवार ने की। बैठक में जिले के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में डिप्टी कलेक्टर मोतीलाल अहिरवार ने फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण अंतर्गत चल रही दावा-आपत्ति प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा ऑनलाइन नाम जोड़ने, नाम विलोपन एवं नाम संशोधन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

डिप्टी कलेक्टर मोतीलाल अहिरवार ने बैठक में उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्षों, सदस्यों तथा जनपद एवं जिला पंचायत सदस्यों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता सूची संबंधी कार्यों में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि संबंधित प्राधिकृत अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक लोगों को नाम जोड़ने, नाम विलोपन एवं नाम संशोधन की ऑनलाइन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करें तथा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। बैठक में नगर पालिका की फोटोयुक्त मतदाता सूची मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top