पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा अवैध हथियार से अपराध की नियत से घूमने वालो के विरुध्द कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियो को निर्देश दिये गये है, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा आयुष जाखड़ के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक विनोद सिहं छावई एवं उनकी टीम के द्वारा लगातार मुखबिर मामूर कर दविश देकर कार्यवाही की जा रही है। अभियान के क्रम मे दिनांक 30.05.26 को थाना करैरा पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना मिली कि, एक व्यक्ति देशी 315 बोर का अवैध कट्टा लेकर नई गल्ला मण्डी के पीछे संभूदयाल कालोनी के पास कोई बारदात करने की नियत से खडा है। उक्त सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर के बताये स्थान नई गल्ला मण्डी के पीछे संभूदयाल कालोनी के पास में पहुंचे तो एक व्यक्ति मुखबिर के बताये हुलिये का पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे हमराही बल की मदद से घेर कर पकड़ा उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम संजय जाटव पुत्र मायाराम जाटव उम्र 29 साल नि. न्यू कालोनी करैरा थाना करैरा जिला शिवपुरी का होना बताया जिसकी जामा तलाशी लेने पर अपनी कमर मे दायें तरफ एक देशी 315 बोर का कट्टा रखे हुये पाया गया तथा पेन्ट की दाहिनी जेब में एक 315 बोर जिन्दा कारतूस मिला, कट्टा एवं कारतूस रखने का बैध लायसेंस चाहा तो नही होना बताया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने से कट्टा एवं कारतूस को जप्त किया गया। आरोपी के विरुध्द अपराध क्रमांक 357/26 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।


