हवाई पट्टी रोड पर तेज रफ्तार XUV300 खंभे से टकराई, कई लोग गंभीर घायल

0


 शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत हवाई पट्टी नॉन कोलू पुलिया के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार XUV300 कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर देहात थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज गति से जा रही थी, तभी चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सीधे खंभे से जा भिड़ी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घायलों की पहचान एवं दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और घायलों के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top