कृषि विज्ञान केंद्र शिवपुरी पर हुआ मन की बात का सीधा प्रसारण एवं कृषक संगोष्ठी का आयोजन

0


 शिवपुरी,   प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी द्वारा मन की बात के 134 वां संस्करण रविवार को जिले के कृषि विज्ञान केन्द्र पिपरसमा पर भी प्रसारित किया गया। खरीफ पूर्व तकनीकी परामर्श संगोष्ठी सह मन की बात कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजू बाथम पूर्व राज्यमंत्री दर्जा उपस्थित रहे। इस अवसर पर कृषकों, विभागीय कर्मचारियों एवं मैदानी सेवकों की भी सहभागिता रही।

प्रधानमंत्री द्वारा मन की बात में देशवासियों से जल संरक्षण जनअंदोलन बनाने का आवाहन किया एवं सुनकर सभी नवाचार गतिविधियों के लिए प्रेरित भी हुए। पूर्व राज्यमंत्री दर्जा  राजू बाथम द्वारा किसान बंधुओं के लिए लाभकारी योजनाओं पी.एम. किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा एवं केन्द्र तथा राज्य सरकार की किसान हितेषी योजनाओं से किसान बंधुओं लाभान्वित हो रहे है, के बारे में अवगत कराया।

कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख डॉ. पुनीत कुमार के निर्देशन में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.एम.के.भार्गव एवं वैज्ञानिक डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह द्वारा कृषकों को खरीफ पूर्व आदान व्यवस्था के लिए तकनीकी परमार्श में घरेलू बीज की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सफाई, छनाई, अंकुरण परीक्षण के लिए 100 दानों के 2-3 जगह बोकर पता कर लें जिससे 70 से अधिक दाने उगने पर सोयाबीन जैसी फसलों के लिए घरेलू बीज में गुणवत्ता बढ़ाई जा सकती है। वही रासायनिक उर्वरकों के कम प्रयोग करते हुए समन्वित पोषक तत्व प्रबंधन प्रणाली अपनाते हुऐ फसलों में लाभकारी परिणाम के बारे में जानकारी दी एवं कुछ क्षेत्र में प्राकृतिक खेती से जुडने के लिए भी समझा गया। कार्यक्रम उपस्थित कृषकों की जिज्ञासाओं एवं तकनीकी प्रश्नों का समाधान भी किया गया। इस अवसर पर 35 से अधिक कृषकों की सहभागिता ऑफलाइन एवं 360 से अधिक ऑनलाइन रही

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top