बूंद-बूंद पानी के लिए प्रशासन सख्त, सड़कों पर उतरे एडीएम और सीएमओ; लापरवाही पर दी कड़ी चेतावनी

0


 ​शिवपुरी। शहर की चरमराती पेयजल व्यवस्था को पटरी पर लाने और भीषण गर्मी में जनता को राहत दिलाने के लिए प्रशासनिक अमले ने अब सीधे मैदान संभाल लिया है। आज अपर कलेक्टर  दिनेश चंद्र शुक्ला और मुख्य नगरपालिका अधिकारी इशांक धाकड़ ने पूरी टीम के साथ शहर के विभिन्न जल केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को खंगाला।

 'ग्राउंड जीरो' पर जांच

​अधिकारियों ने जल केंद्रों पर पहुँचकर बारीकी से पड़ताल की। इस दौरान जल संग्रहण केंद्रों की सफाई और स्टोरेज क्षमता का मुआयना किया गया ताकि आमजन तक स्वच्छ पानी पहुंच सके। साथ ही, सहायक यंत्री और जोन उपयंत्रियों के साथ हाइड्रेंट पॉइंट्स की कार्यप्रणाली देखी गई, जिससे संकट के समय जलापूर्ति में कोई बाधा न आए।

'लीकेज और अवैध कनेक्शन पर हो तुरंत एक्शन'

​निरीक्षण के दौरान अधिकारियों का सख्त तेवर देखने को मिला। एडीएम और सीएमओ ने दोटूक शब्दों में कहा कि जल वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि शहर में जहां भी लीकेज है, उसे तत्काल दुरुस्त किया जाए। ​अवैध कनेक्शन करने वालों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

​नगर पालिका प्रशासन ने दावा किया है कि वे निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु तत्पर हैं। अधिकारियों की इस सक्रियता ने शिवपुरी वासियों को उम्मीद दी है कि इस बार गर्मियों में उन्हें पानी की किल्लत से जूझना नहीं पड़ेगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top