पुलिस थाना दिनारा द्वारा वारंटीयों के खिलाफ कार्यवाही मे माननीय न्यायालय मे फरार चल रहे दो स्थाई वारंटियों श्रीराम ढीमर एवं बसंत ढीमर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जेल वारंट पर जेल दाखिल किया गया

0


 पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा अपराधों में फरार चल रहे आरोपियों एवं न्यायालय द्वारा जारी वारंटों मे धर पकड़ कार्यवाही करते हुए अधिक से अधिक आरोपियों व वारंटियों को गिरफ्तार करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा  आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे काम्बिग गस्त के दौरान थाना प्रभारी दिनारा रविन्द्र सिंह कुशवाह एवं उनके हमराही फोर्स द्वारा मुखबिर की सूचना पर से माननीय न्यायालय के प्रकरण क्र 660/2019 मे फरार चल रहे दो वारंटी श्रीराम पुत्र सीताराम ढीमर उम्र 30 साल, बसंत पुत्र सीताराम ढीमर उम्र 41 साल निवासीगण ग्राम खडेसर थाना वरुआ सागर जिला झांसी (उ.प्र.) को गिरप्तार कर माननीय जे एम एफ सी न्यायालय करैरा पेश किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा आरोपीगणों का जेल वारंट बनने से उप जेल करैरा दाखिल किया गया।


सराहनीय योगदान उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी रविन्द्र सिह कुशवाह, प्र.आर.252 हिमांशु चतुर्वेदी, आर. 1065 पवन यादव, आर. 586 धर्मेन्द्र यादव, सैनिक 246 सुरेन्द्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top