पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को लंबित अपराधों में एवं न्यायालय द्वारा जारी वारंट में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए हैं।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा आयुष जाखड़ के निर्देशन में चलाये जा रहे काम्बिग गस्त के दौरान थाना प्रभारी दिनारा रविन्द्र सिह कुशवाह एवं उनके हमराही फोर्स द्वारा मुखबिर की सूचना पर से माननीय न्यायालय के प्रकरण क्र 501/2020 मे फरार चल रहे स्थाई वारंटी जीतू उर्फ जितेन्द्र पुत्र राजेन्द्र झां उम्र 32 साल निवासी पुराना दिनारा थाना दिनारा को गिरप्तार किया गया। आरोपी को माननीय जे एम एफ सी महोदय न्यायालय करैरा पेश किया एवं जेल भेजा गया।


