भटौआ कृषि फार्म पर श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, श्रद्धा और भक्ति में सराबोर हुआ क्षेत्र

0

 


कोलारस ! जनपद पंचायत अध्यक्ष भरत सिंह चौहान के भटौआ कृषि फार्म पर शनिवार 16 मई 2026 से संगीतमय श्रीमद्भागवत ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ हुआ। कथा का रसपान श्रद्धालुओं को स्वामी श्री केश्वाचार्यजी महाराज के मुखारविंद से कराया जाएगा। आयोजन स्थल पर पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

सुबह सरजापुर मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाएं, युवतियां, ग्रामीणजन, बुजुर्ग, जनप्रतिनिधि एवं बच्चे उत्साहपूर्वक शामिल हुए। बैंड-बाजों और भक्ति संगीत के साथ निकली कलश यात्रा पूरे मार्ग में आकर्षण का केंद्र बनी रही। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए एवं भगवान के जयकारे लगाते हुए थिरकते नजर आए। यात्रा सरजापुर मंदिर से प्रारंभ होकर भटौआ कृषि फार्म पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ कथा का शुभारंभ हुआ।कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, प्रतिनिधि सरपंचों, जनपद सदस्यों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत दिखाई दिया।

कथा प्रारंभ होने के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन समिति एवं चौहान परिवार द्वारा आए हुए सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर ठाकुर भंवर सिंह चौहान, लक्ष्मण सिंह चौहान, शत्रुधन सिंह चौहान, जनपद अध्यक्ष भरत सिंह चौहान, शिवम सिंह, अभयसिंह, लालू चौहान, संजू चौहान, उपेंद्र सिंह एवं भूपेंद्र सिंह ने उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया।

आयोजन के प्रथम दिवस से ही क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। श्रद्धालुओं का कहना है कि ऐसी धार्मिक कथाएं समाज में संस्कार, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का संदेश देती हैं। आगामी दिनों में कथा में और अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top