खरीफ पूर्व कृषि रथ के माध्यम से किसानों को दी जा रही उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी

0


 ग्राम सोहारा, टोंगरा एवं पिपरसमा में आयोजित हुई कृषक चौपाल


शिवपुरी, 18 मई को मध्यप्रदेश शासन द्वारा कृषि वर्ष 2026 के अंतर्गत संचालित 10 दिवसीय खरीफ पूर्व कृषि रथ अभियान के द्वितीय दिवस विकासखंड शिवपुरी की ग्राम पंचायत सोहारा, टोंगरा एवं पिपरसमा में कृषक चौपालों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कृषि एवं संबंधित विभागों के मैदानी कार्यकर्ताओं के साथ कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा कृषकों को आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को फसलों में संतुलित उर्वरकों के उपयोग, समन्वित पोषक तत्व प्रबंधन, भूमि की उर्वरता बनाए रखने तथा उत्पादन बढ़ाने के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं कृषक हितैषी योजनाओं की जानकारी साझा की गई। साथ ही किसानों की जिज्ञासाओं एवं समस्याओं का समाधान भी किया गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top