कलेक्टर के निर्देश पर परिवहन अधिकारी ने की यात्री बसों की जांच

0


 चालानी कार्यवाही मे 1,04,500 रुपए का जुर्माना वसूला गया


शिवपुरी, 18 मई  मक्सी-दाहोद में हुई बस दुर्घटना के बाद कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा जिला परिवहन अधिकारी रंजना कुशवाहा को सख्त निर्देश दिए गए हैं। भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं गठित न हो,इसलिए लगातार बसों की सघन जांच की जाए। 

जिला परिवहन अधिकारी रंजना कुशवाह ने बताया कि कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार लगातार टीम द्वारा कार्यवाही की जा रही है। विगत 3 दिनों में 75 स्लीपर/यात्री बसों की जांच की गई है और 25 वाहनों पर नियमों के उल्लंघन के लिए चालानी कार्यवाही की गई है जिसमें 1,04,500 रुपए का जुर्माना वसूला गया है।

  

सभी बस संचालकों को सख्त निर्देश: दुर्घटनाओं से बचने के लिए वाहनों का संचालन अनिवार्य रूप से परिवहन नियमों के तहत ही करें। नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी बस संचालकों को निर्देश भी जारी किए गए हैं। टीम द्वारा लगातार बसों की जांच भी की जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top