खाद की कालाबाजारी पर जिला प्रशासन सख्त कलेक्टर वर्मा के निर्देश पर कोलारस में हुई कार्यवाही

0

 


शिवपुरी,  जिले में खाद की कालाबाजारी ना हो और किसानों को पूरी पारदर्शी प्रक्रिया से खाद का वितरण किया जा सके, इसके लिए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट  अर्पित वर्मा द्वारा सतत मॉनिटरिंग की जा रही है।

 खाद की कालाबाजारी को लेकर जिला प्रशासन का सख्त रवैया है। ऐसे ही दो मामलों में कलेक्टर वर्मा के निर्देश पर कोलारस में कार्यवाही की गई है।  

दो प्रतिष्ठान किए सील

एसडीएम कोलारस अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि कोलारस तहसील के ग्राम खरई में खाद की कालाबाजारी, अवैध भंडारण एवं विक्रय संबंधी प्राप्त शिकायतों के आधार पर राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम द्वारा खाद-बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जय मां वैष्णो उर्वरक भंडार के संचालक रामकृष्ण वर्मा के निवास पर लगभग 100 बैग एनपीके उर्वरक एवं 250 बैग कार्बनिक खाद भंडारित पाई गई। इसके अतिरिक्त परिसर के एक अन्य बंद कमरे में भी खिड़की से देखने पर उर्वरक के बैग रखे होने की जानकारी मिली। जांच के दौरान संबंधित विक्रेता मौके से अनुपस्थित पाया गया। 

इसी प्रकार रवि खाद बीज भंडार के संचालक भी जांच दल के पहुंचने पर दुकान बंद कर स्थल से चले गए। दोनों मामलों में परिस्थितियां संदिग्ध पाए जाने पर विस्तृत जांच के लिए संबंधित प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा प्रकरण की विस्तृत जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top