पुलिस अधीक्षक जिला शिवपुरी यांगचेन डोलकर भुटिया द्वारा समस्त थाना प्रभारियो को अपने-अपने थाना क्षेत्र में लोगो की समस्या जानने व मौके पर निराकरण करने हेतु जनचौपाल का आयोजन करने हेतु निर्देश दिये है जो पुलिस अधीक्षक के आदेश के पालन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के निर्देशन में थाना कोतवाली अन्तर्गत लालमाटी क्षेत्र को चिन्हित किया गया जहाँ एसडीओपी संजय चतुर्वेदी की उपस्थिति में दिनांक 16.05.26 को जनचौपाल लगायी गयी जिसमें थाना प्रभारी कोतवाली रोहित दुबे समस्त बीट स्टाफ एवं थाना स्टाफ के साथ उपस्थित रहे एवं जनचौपाल में क्षेत्र की समस्याओ के बारे में लोगो से जानकारी प्राप्त की गयी एवं कई शिकायतो का निपटारा मौके पर ही किया गया जन चौपाल में अन्य कार्यालयो से संबंधित भी शिकायते प्राप्त हुयी जिनका अन्य कार्यालयो से सम्पर्क स्थापित कर शीघ्र निपटारा कराने हेतु आश्वासन दिया जन चौपाल में लालमाटी क्षेत्रीय पार्षद सुधीर आर्य व मनियर क्षेत्र के पार्षद श्यामलाल शाक्य उपस्थित रहे व क्षेत्र के करीब 100 लोग उपस्थित रहे क्षेत्रीय लोगो को सीसीटीव्ही कैमरे लगाने एवं नगर रक्षा समिति में भागीदारी करने के संबंध में एवं नशामुक्ति, सायबर फ्रोड, यातायात सुरक्षा, एससीएसटी एक्ट के प्रावधानो के बारे में लोगो को बताया गया जिसमें क्षेत्रीय लोगो व्दारा जन चौपाल कार्यक्रम की सराहना की गयी इस प्रकार के कार्यक्रम लगातार जारी रहेगे।
सराहनीय भूमिकाः.
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, उनि० सुमित शर्मा, प्र.आर. 255 हरीकृष्ण यादव, प्र.आर. 348 बाबूलाल नागर, आर. 574 अंकित शर्मा, आर. 631 अजय यादव, आर. 767 अजीत राजावत, आर. 734 छोटेलाल दण्डोतिया की विशेष भूमिका रही।


