मेले में लगातार 18वीं बार भव्य प्याऊ (जल सेवा केंद्र) का शुभारंभ किया गया।
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का उद्घाटन ब्रजेश पाठक एवं कल्लू महाराज हरिहर गांधी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रागीलाल जाटव भी विशेष रूप से सम्मिलित हुए और टीम के इस पुनीत कार्य की सराहना की।
क्षेत्र के प्रबुद्ध जन और गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित इस भव्य उद्घाटन समारोह के अवसर पर दिनारा क्षेत्र के कई प्रमुख समाजसेवी, वरिष्ठ पत्रकार, प्रतिष्ठित व्यापारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों और नागरिकों ने श्रद्धा सतीश फौजी मित्र मंडल की इस निरंतर सेवा भावना का स्वागत किया और पूरी टीम का उत्साहवर्धन किया।
भीषण गर्मी में राहगीरों को मिल रहा रूह अफजा और जलजीरा मेले में 5 दिनों तक चलने वाले इस सेवा प्रकल्प में इस बार आम जनता और श्रद्धालुओं के लिए बेहद खास इंतजाम किए गए हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए इस प्याऊ पर शीतल जल के साथ-साथ रूह अफजा और जलजीरा भी निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है, जो मेले में आने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है।
सन 2009 से अटूट है सेवा का संकल्पभूतपूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रद्धा सतीश फौजी और उनकी पूरी मित्र मंडल टीम द्वारा सन 2009 से लगातार बिना किसी रुकावट के हर वर्ष मेले में इस भव्य प्याऊ का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष टीम ने अपनी सेवा के सफलतापूर्वक 18 वर्ष पूरे कर लिए हैं।


