इस ग्रैंड कॉम्पिटिशन में प्रतिभागियों के हुनर को परखने के लिए देश-दुनिया के बड़े नाम बतौर 'सुपर जज' शामिल हो रहे हैं। जज की मुख्य भूमिका में *मिस तेलंगाना 2025 आयुषी ढेंगुला* और जाने-माने डांसर व मॉडल *राहुल व्यास* मौजूद रहेंगे। वहीं, पूरे कार्यक्रम में मंच का संचालन अपनी जादुई आवाज से प्रसिद्ध *सुपर एंकर उन्नति मिश्रा* करेंगी।
*भाग लेने की प्रक्रिया और अंतिम तिथि:*
प्रतियोगिता में शामिल होने का तरीका बेहद आसान रखा गया है। इच्छुक प्रतिभागियों को अपने डांस का एक बेहतरीन वीडियो (रील) रिकॉर्ड करके *WhatsApp नंबर 7067879201* पर भेजना होगा। शॉर्टलिस्ट किए गए बेस्ट डांसर्स को सीधे ग्रैंड फिनाले के मुख्य स्टेज पर लाइव परफॉर्म करने का सुनहरा मौका मिलेगा। वीडियो भेजने की *अंतिम तिथि 5 जून 2026* तय की गई है।
*शहर की जानी-मानी हस्तियों का मिला सहयोग:*
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए शहर के कई प्रतिष्ठित समाजसेवियों ने अपना सहयोग दिया है। शहर की प्रसिद्ध समाजसेविकाएं विभा रघुवंशी, नम्रता गौतम, सपना शर्मा, ममता जैन, शोभा पुरोहित, शशि शर्मा, निशा शिवहरे एवं शामिल हैं। एवं कार्यक्रम के प्रमुख स्पॉन्सर्स में मुख्य रूप से नीलम गर्ग (वास्तु एक्सपर्ट), राजकुमारी जैन (ओनर - H By Harshita) है,शहर के युवाओं और परिवारों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।


