शिवपुरी नगर पालिका में बवाल: प्रभारी लेखापाल से मारपीट के विरोध में उतरे कर्मचारी, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

0


 शिवपुरी । शिवपुरी नगर पालिका के प्रभारी लेखापाल रविकांत झा के साथ हुई मारपीट के मामले में कर्मचारियों ने विरोध जताया है। अजाक्स और नगर पालिका कर्मचारियों ने सोमवार को दोपहर 2 बजे कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आरोपी कर्मचारी हाफिज अब्दुल्ला पर सख्त कार्रवाई की मांग की।


ज्ञापन में बताया गया है कि यह घटना 5 जून की रात करीब 12 बजे हुई थी। रविकांत झा को नगर पालिका कार्यालय बुलाया गया था, जहां अध्यक्ष और अध्यक्ष पति ने उनसे लेखा संबंधी जानकारी ली। इसके बाद कर्मचारी हाफिज अब्दुल्ला ने उनका गला पकड़कर मारपीट की।


कर्मचारियों के अनुसार, मौके पर पहुंचे कुछ मीडियाकर्मियों ने बीच-बचाव कर रविकांत झा को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया। इस घटना के बाद से नगर पालिका में डर का माहौल है।


कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि उन्हें धमकियां दी जा रही हैं, जिससे वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस कारण कार्यालय का काम भी प्रभावित हो रहा है।


अजाक्स जिला अध्यक्ष कमलकिशोर कोड़े के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि पीड़ित लेखापाल को न्याय नहीं मिला और कार्रवाई नहीं हुई तो नगर पालिका के कर्मचारी हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होंगे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top