कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक निदेशक डॉ. शिवांशी शुक्ला ने की। कार्यक्रम का संचालन विकास कुमार, वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विष्णुकांत चौकसे, वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी, आशीष निगम, वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी, रोशन कुमार, कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी, वेद प्रकाश गौड़ एवं पंकज जैन, सर्वे सुपरवाइजर, तथा जितेंद्र शर्मा, निर्मल यादव एवं सचिन कुलश्रेष्ठ, सर्वे प्रगणक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महान भारतीय सांख्यिकीविद् Prasanta Chandra Mahalanobis के जीवन एवं योगदान तथा सांख्यिकी के महत्व पर प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों को विभिन्न राष्ट्रीय सांख्यिकीय सर्वेक्षणों की उपयोगिता से अवगत कराया गया। इस अवसर पर सहायक निदेशक डॉ. शिवांशी शुक्ला ने सांख्यिकी के क्षेत्र में करियर के अवसरों एवं रोजगार की संभावनाओं की भी विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए सांख्यिकी विषयक प्रश्नोत्तरी (क्विज़) प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को विश्वसनीय आँकड़ों के महत्व से अवगत कराते हुए सांख्यिकी के प्रति रुचि विकसित करने का आह्वान किया गया।
विद्यालय में कार्यक्रम सम्पन्न होने के उपरांत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, उप-क्षेत्रीय कार्यालय, शिवपुरी में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया गया।



