बहुजन शायर दिलीप जाटव को मिली नई जिम्मेदारी, भीम आर्मी ने बनाया शिवपुरी जिला सचिव एवं मुख्य प्रभारी

0

 


शिवपुरी। बहुजन समाज की आवाज को मजबूती से उठाने वाले बहुजन शायर दिलीप जाटव (ग्राम पंचायत देहरदा सड़क) को भीम आर्मी द्वारा बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें शिवपुरी जिला सचिव के साथ-साथ कोलारस, रन्नौद एवं बदरवास तहसील के मुख्य प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

दिलीप जाटव की इस नियुक्ति पर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

बताया जा रहा है कि यह जिम्मेदारी उनके द्वारा लंबे समय से समाज के हितों, सामाजिक जागरूकता और बहुजन समाज की आवाज को मजबूत करने के लिए किए जा रहे कार्यों का सम्मान है।

भीम आर्मी के प्रदेश संयोजक सुनील बैरासिया जी की अनुशंसा पर संयोजक साजिद खान जी द्वारा लिया गया यह निर्णय संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने वाला माना जा रहा है। नई जिम्मेदारी मिलने से कोलारस, रन्नौद और बदरवास क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

दिलीप जाटव के नेतृत्व में युवाओं को नई दिशा मिलने और समाज के जरूरतमंद लोगों की आवाज को मजबूती मिलने की आशा व्यक्त की जा रही है।

इस अवसर पर शुभचिंतकों ने कहा कि "जब जिम्मेदारी सही कंधों पर आती है तो बदलाव की राह और मजबूत होती है।"

दिलीप जाटव जी को नए दायित्व के लिए सभी ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल सामाजिक एवं सांगठनिक कार्यकाल की कामना की है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top