पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले में अबैध उत्तखन्न करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के लिये समस्त एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गये हैं। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा दिए निर्देशों के पालन में, अत्तरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बदरवास निरीक्षक नवीन यादव को आवश्यक निर्देश दिये जाकर थाना बदरवास, थाना रन्नौद, थाना इन्दार, चौकी लुकवासा पुलिस की टीमें गठित की जाकर माईनिंग विभाग शिवपुरी की टीम तैयार की जाकर सिंध नदी की रिजोदी घाट थाना बदरवास में रात्रि में सभी टीमों द्वारा दबिस दी जाकर सिंध नदी में रेत का अबैध उत्तखन्न परिवहन करते हुये मौके पर 10 टैक्टर मय ट्राली के तथा 03 हाईड्रा जप्त किये गये हैं जिनपर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
बदरवास–रन्नौद–इंदार पुलिस और माइनिंग टीम का संयुक्त छापा, रिजोदी घाट से अवैध खनन पर बड़ा एक्शन
गुरुवार, जून 18, 2026
0
पुलिस थाना बदरवास, रन्नोद, इन्दार, चोकी लुकवासा पुलिस एवं माईनिग की सयुक्त टीमों द्वारा सिंध नदी की रिजोदी घाट से अबैध उत्तखनन एवं परिवहन करने वाले 10 टैक्टर मय ट्राली के तथा तीन हाईड्रा मशीनों को जप्त किया।
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें


