तीन दिवसीय जनकल्याणकारी शिविर का सफल समापन

0

 


समूह की महिलाओं के भोजन की विधायक ने की सराहना


कोलारस, 18 जून को जनपद पंचायत कोलारस के मीटिंग हॉल में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याणकारी शिविर का गुरुवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कोलारस विधायक महेंद्र सिंह यादव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूह की रसोईयों द्वारा तैयार किए गए सुंदर एवं स्वादिष्ट भोजन का आयोजन किया गया। विधायक महेंद्र सिंह यादव ने भोजन का स्वाद चखते हुए समूह की महिलाओं की मेहनत, लगन और पाक-कौशल की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिला समूह न केवल आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, बल्कि अपनी प्रतिभा और कार्यक्षमता से समाज में सकारात्मक उदाहरण भी प्रस्तुत कर रहे हैं,शिविर के समापन अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष भरत सिंह चौहान, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुमित यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता ओपी. भार्गव, हरवीर सिंह रघुवंशी, देशपाल राजावत, दीपक जैन, बलवीर निवौरिया पुष्पेंद्र सिंह चौहान, भाजपा विधानसभा मीडिया प्रभारी अनंत सिंह जाट  सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में महिला समूह की कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की। तीन दिनों तक चले इस जनकल्याणकारी शिविर में आमजन को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदान किए गए।समापन समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां जनप्रतिनिधियों ने महिला समूहों के योगदान की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिविर ने शासन की जनहितकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top