पोहरी विधानसभा क्षेत्र में विकास को मिली नई गति

0


 सांसद भारत सिंह कुशवाह ने 1.65 करोड़ रुपये लागत के 7 नवीन सामुदायिक भवनों का किया भूमिपूजन


शिवपुरी,  ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में ग्रामीण अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सांसद भारत सिंह कुशवाह ने पोहरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में नवीन सामुदायिक भवनों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। लगभग 1 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इन भवनों से ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

सांसद कुशवाह ने ग्राम पंचायत देवरीखुर्द में 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन कर ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत जामुन का पौधरोपण भी किया गया। सांसद कुशवाह ने सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का आह्वान किया।

इन ग्रामों में हुए भूमिपूजन
सांसद भारत सिंह कुशवाह द्वारा जिन सामुदायिक भवनों का भूमिपूजन किया गया, उनमें ग्राम महेशपुर सिलपुरा (25 लाख रुपये), मारौरा खालसा (25 लाख रुपये), देवरीखुर्द (15 लाख रुपये), ककरई देहरटा (25 लाख रुपये), रैय्यन (25 लाख रुपये), देवपुरा (25 लाख रुपये) तथा कैमई सुमैड़ (25 लाख रुपये) शामिल हैं।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य गोविंद शर्मा, भरत दांतरे, मंडल अध्यक्ष आशुतोष जेमिनी, धीरज व्यास, वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज जादौन, तुलाराम यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष विक्की मंगल, शुभम शर्मा, राजेंद्र यादव, सरपंच सत्यपाल धाकड़ सहित जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top