दिनांक 05.06.2026 को फरियादी गोपाल पुत्र गंभीरा कोली उम्र 40 साल निवासी ग्राम चंदावनी की रिपोर्ट पर से थाना भौंती पुलिस ने अपराध क्रमांक 180/26 धारा 109(1), 115(2), 296, 351(3), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध करते हुए मामले से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा अपराध को गंभीरता से लेते हुये हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गये, एसडीओपी प्रशान्त शर्मा के नेतृत्व में चौकी प्रभारी खोड थाना भौंती ने पुलिस टीम बनाकर हत्या के प्रयास के आरोपीगण 1. धर्मेन्द्र पुत्र रजत सिंह परिहार उम्र 24 साल, 2. अजब सिंह परिहार पुत्र मूंगा परिहार उम्र 60 साल, 3. फूला बाई पत्नि अजब सिंह परिहार उम्र 60 साल, 4. रीनू पुत्री अजब सिंह परिहार उम्र 23 साल निवासीगण ग्राम चंदावनी चौकी खोड थाना भौंती को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त कुल्हाडी व डंडे जप्त किये गए। आरोपीगणों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
चौकी खौड़ थाना भौंती पुलिस द्वारा अपराधों मे तत्काल कार्यवाही करते हुये हत्या के प्रयास के 04 आरोपियों को सूचना के चंद घंटों मे किया गिरफ्तार
शनिवार, जून 06, 2026
0
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले मे गंभीर अपराधों मे फरार आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में चौकी खोड थाना भौंती पुलिस ने हत्या के प्रयास के 04 आरोपियों को अपराध पंजीबद्ध होने के चंद घंटों बाद गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त आलाजरब जप्त किये गए।
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें


