मेडिकल कॉलेज में अटेंडरों और गार्डों के बीच विवाद, मारपीट के आरोप; पुलिस ने दर्ज की एनसीआर

0

 


शिवपुरी शहर के मेडिकल कॉलेज में सोमवार रात मरीज के अटेंडरों और सुरक्षा गार्डों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर अस्पताल परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया।

जानकारी के अनुसार ठकुरपुरा निवासी एक बुजुर्ग महिला को सोमवार रात उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान इमरजेंसी वार्ड में अटेंडरों के प्रवेश को लेकर मरीज के परिजनों और वहां तैनात गार्डों के बीच कहासुनी हो गई।

परिजन किरण पाल ने आरोप लगाया कि गार्डों ने उनके बेटे को घेरकर मारपीट की। वहीं एक गार्ड ने भी आरोप लगाया कि उसके साथ थप्पड़ मारकर अभद्रता की गई। दोनों पक्षों के आरोपों के चलते विवाद और बढ़ गया।

मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद पुलिस किरण पाल और उनके परिजनों को कोतवाली लेकर पहुंची।

कोतवाली पुलिस ने किरण पाल की शिकायत पर एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top