थाना पोहरी पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिये दुष्प्रेरित करने के अपराध में 02 आरोपियों गिरफ्तार

0


 कार्रवाई में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर  माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया


थाना पोहरी के मर्ग क्रमांक 28/26 धारा 194 बीएनएसएस की जाँच पर से आरोपीगण प्रकाश धाकड़, ज्ञानी धाकड़, हरिओम धाकड़, पवन धाकड़ एवं बंटी धाकड़ निवासीगण नयागांव थाना पोहरी के विरुद्ध दिनांक 04.07.2026 को अपराध क्रमांक 203/26 धारा 108, 115(2), 3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शिवपुरी  यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन मे,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  संजीव मुले एवं एस.डी.ओ.पी. पोहरी  आनन्द राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रवि चौहान द्वारा अपना मुखविर सूचनातंत्र सक्रिय किया गया, इसी तारतम्य में पोहरी पुलिस को दिनांक 04.07.2026 को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि प्रकरण के 02 आरोपी पोहरी चौराहा पर बस के इंतजार में कहीं भागने की फिराक में खड़े है।

मुखविर की सूचना पर से त्वरित कार्यवाही करते हुए एक टीम गठित कर मौके के लिये रवाना की गई टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर घेरा बंदी कर 02 आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया। बाद आरोपीगण के मेमो पर से घटना में प्रयुक्त एक नीले रंग का फार्मट्रक ट्रेक्टर मय सीड्डील मशीन के जप्त किया। बाद आरोपीगण को दिनांक 05.07.2026 को माननीय न्यायालय पेश कर न्यायालय के आदेश से जेल दाखिल किया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top