पुलिस के अनुसार 9 जुलाई को फरियादी दिनेश धाकड़ निवासी फतेहपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात बदमाशों ने आईडांडा कंपनी की केबिन का ताला तोड़कर उसमें लगी 8 बैटरियां चोरी कर ली हैं। शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मूले एवं एसडीओपी सचिन कुमार धुवे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रोहित दुबे के नेतृत्व में टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गुना क्षेत्र से चार आरोपियों—फरीदीन उर्फ कल्लू, लक्की परिहार, अरविंद्र उर्फ पिद्दी जाटव और रिहान खान—को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली, जिसके बाद उनके कब्जे से चोरी गई सभी 8 बैटरियां बरामद कर ली गईं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रोहित दुबे, उपनिरीक्षक सुमित शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक विवेक भट्ट सहित प्रधान आरक्षक गजेंद्र परिहार, अवतार सिंह, जितेंद्र रायपुरिया तथा आरक्षक छोटेलाल दण्डोतिया और मुकेश वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


