हत्या के प्रयास के मामले में 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायालय में किया पेश

0


 शिवपुरी। चौकी खोड़ थाना भौंती पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे उप जेल पिछोर भेज दिया गया।


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर जिलेभर में फरार आरोपियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में चौकी खोड़ थाना भौंती पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार चल रहे इनामी आरोपी सोनू परिहार (32) पुत्र अजब सिंह परिहार निवासी ग्राम चंदावनी, चौकी खोड़ को गिरफ्तार किया।


जानकारी के अनुसार, 5 जून 2026 को फरियादी गोपाल कोली निवासी ग्राम चंदावनी ने अपनी पुत्री के साथ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर थाना भौंती में अपराध क्रमांक 180/26 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। घटना के बाद से आरोपी फरार था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।


पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना एवं सतत प्रयासों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे उप जेल पिछोर भेज दिया गया।


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम सिंह भदौरिया, चौकी प्रभारी खोड़ उपनिरीक्षक कुसुम गोयल, सहायक उपनिरीक्षक मुनेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक प्रदीप गुर्जर, प्रधान आरक्षक नरेश सरल, आरक्षक रवि शर्मा एवं आरक्षक बीरेन्द्र वाथम की सराहनीय भूमिका रही।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top