उपचुनाव 2026: 9 जुलाई को आज़ाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर सिंह यादव भरेंगे नामांकन, शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

0


 दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज़ हो गई है। आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अधिकृत प्रत्याशी दामोदर सिंह यादव 9 जुलाई को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इसे लेकर पार्टी ने व्यापक तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि नामांकन के दौरान विशाल रैली और शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें दतिया सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के शामिल होने की उम्मीद है।

प्रेस वार्ता में दामोदर सिंह यादव ने कहा कि उनकी लड़ाई दतिया की जनता के अधिकार, युवाओं को रोजगार, किसानों की समस्याओं, महिलाओं की सुरक्षा और सामाजिक न्याय के मुद्दों को लेकर है। उन्होंने दावा किया कि इस बार दतिया की जनता पारंपरिक राजनीति से हटकर बदलाव के पक्ष में मतदान करेगी।

पार्टी नेताओं ने बताया कि नामांकन के अवसर पर बहुजन समाज, युवा, किसान, मजदूर और आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होकर आज़ाद समाज पार्टी की ताकत का प्रदर्शन करेंगे। कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील भी की गई है।

दतिया विधानसभा उपचुनाव में सभी प्रमुख राजनीतिक दल पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुके हैं। ऐसे में 9 जुलाई को दामोदर सिंह यादव का नामांकन राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नामांकन के साथ ही चुनावी मुकाबला और अधिक रोचक होने की संभावना है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top