24 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 शातिर चोर दबोचे; ₹11.62 लाख का माल बरामद...!!

0


 शिवपुरी। थाना देहात पुलिस ने शहर में दुकानों के ताले तोड़कर हुई चोरी की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चार अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब ₹11.62 लाख का चोरी का सामान, एक 315 बोर का देशी कट्टा, 5 जिंदा कारतूस और वारदात में प्रयुक्त ब्रेजा कार बरामद की है।

पुलिस के अनुसार 10-11 जुलाई की दरम्यानी रात थाना देहात और कोतवाली क्षेत्र में कई दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और नगर पुलिस अधीक्षक सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विकास यादव ने सीसीटीवी फुटेज, टोल नाकों की जानकारी और साइबर तकनीक की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की।

मुखबिर की सूचना पर गरिमा पेट्रोल पंप के पीछे फोरलेन स्थित खंडहर के पास खड़ी एक काले रंग की ब्रेजा कार की घेराबंदी की गई। कार में बैठे चारों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों ने शिवपुरी के अलावा भोपाल में भी दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात करना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा, 5 जिंदा कारतूस, करीब ₹1 लाख के नए कपड़े, ₹30,700 का किराना सामान, ₹27,156 नकद और करीब ₹10 लाख कीमत की ब्रेजा कार बरामद की है। चारों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top