थाना गोपालपुर पुलिस द्वारा वारंटीयों के खिलाफ धर पकड़ कार्यवाही

0

 


प्रकरण क्रमांक 536/2020 में 06 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी रामरतन उर्फ भूरा आदिवासी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी  यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले मे वारंटीयों के खिलाफ कार्यवाही कर अधिक से अधिक वारंटियों को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी  संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग पोहरी  आनंद राय के कुशल मार्गदर्शन में माननीय जेएमएफसी न्यायालय शिवपुरी के प्रकरण क्रमांक 536/2020 धारा 25 (बी) आर्म्स एक्ट में स्थाई वारंटी रामरतन उर्फ भूरा आदिवासी नि. ग्राम दुवाही थाना करहिया जिला ग्वालियर (म.प्र.) को दिनांक 12.07.26 को गिरफ्तार कर मान. न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।


सराहनीय योगदान - उक्त कार्यवाही में उनि राधेश्याम शिवहरे थाना प्रभारी गोपालपुर, सउनि श्यामलाल खरगे, प्रआर. 196 सुनील सिंह जादोन आर. 301 विमल बोहरे आर. 421 दधिराम गुर्जर एवं प्रआर.चा. 889 दिलीप ओझा का सराहनीय योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top