3 वर्षीय मासूम की संदिग्ध मौत, पिता ने हत्या की आशंका जताकर एसपी से लगाई न्याय की गुहार

0


 शिवपुरी। जिले के ग्राम धमधोली निवासी जयदीप परिहार ने अपनी तीन वर्षीय पुत्री की संदिग्ध मौत को लेकर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को आवेदन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर हत्या का प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।

आवेदन में जयदीप परिहार ने बताया कि उनकी शादी 10 मई 2023 को हुई थी। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी द्वारा उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा। लगभग एक वर्ष पूर्व पत्नी अपनी तीन वर्षीय पुत्री अनुराधा को साथ लेकर मायके चली गई थी, जहां वह अपनी मां के साथ रह रही थी।

आवेदन के अनुसार, 2 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 12 बजे उनकी पुत्री की अचानक मौत हो गई। पिता का आरोप है कि उन्हें बच्ची की तबीयत खराब होने या मृत्यु की कोई सूचना नहीं दी गई। जब उन्हें जानकारी मिली, तब तक बच्ची का अंतिम संस्कार किए जाने की तैयारी हो चुकी थी। उनका यह भी आरोप है कि मोती थाना पहुंचने पर पुलिस ने उनकी बात गंभीरता से नहीं सुनी।

जयदीप परिहार ने अपनी पत्नी, सास और अन्य संबंधित लोगों पर पुत्री की हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि बच्ची की मौत स्वाभाविक नहीं बल्कि संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और पूरे मामले की गहन जांच आवश्यक है।

पीड़ित पिता ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, संबंधित लोगों से पूछताछ की जाए, उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए हत्या सहित अन्य उपयुक्त धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जाए तथा उन्हें न्याय दिलाया जाए।

नोट: यह समाचार आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए गए आवेदन और लगाए गए आरोपों पर आधारित है। आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top