1. हवाई पट्टी से झांसी तिराहा, गुरुद्वारा, राजेश्वरी रोड, M M चौराहा तक ये रास्ता माननीय मुख्यमंत्री जी के आगमन से 1 घंटे पूर्व एवं कार्यक्रम समाप्ति से 1 घंटे बाद तक यह रास्ता सुरक्षा की दृष्टि से आमजन के लिए डाइवर्ट रखा जाएगा। इस मार्ग पर चार पहिया वाहन एवं भारी वाहन बंद रहेंगे...
2. कोलारस,बदरवास से आने वाली बसें गुना नाका,पोहरी चौराहा, स्टार गोल्ड होटल के सामने से विवेकानंद रोड होते हुए गांधी पार्क एवं रेलवे ग्राउंड में पार्क की जाएगी।
3. करेरा, पिछोर की तरफ से आने वाली सभी बसें कर्बला, दो बत्ती,करौंदी सम्पबेल,ग्वालियर बायपास,स्टार गोल्ड होटल के सामने से विवेकानंद कॉलोनी होते हुए गांधी पार्क में पार्क की जाएंगी।
4. पोहरी, सतनवाड़ा, सुभाषपुरा की ओर से आने वाली बसें कटमई तिराहा होते हुए ग्वालियर बायपास स्टार गोल्ड होटल के सामने से विवेकानंद कॉलोनी होते हुए गांधी पार्क में पार्क की जाएंगी। जिले से आने वाली सभी बसें गांधी पार्क एवं रेलवे ग्राउंड में पार्क की जाएगी।
5. करेरा, पिछोर, सतनवाड़ा, सुभाषपुरा की ओर से आने वाले सभी चार पहिया वाहनों की पार्किंग पुरानी अनाज मंडी कस्टम गेट पर रखी गई है।
6. कोलारस,बदरवास एवं पोहरी की ओर से आने वाले सभी चार पहिया वाहनों की पार्किंग पुलिस परेड ग्राउंड में रखी गई है।
7. वीआईपी पार्किंग पोलो ग्राउंड मंच के दाहिने तरफ की गई है। बारिश की स्थिति में यह पार्किंग कलेक्टर रोड पर की जाएगी।
नोट:आपातकालीन सेवा से जुड़े वाहन जैसे एम्बुलेंस फायर ब्रिगेड एवं कोई भी मरीज उसे इन रास्तों पर जाने से नहीं रोका जाएगा।


