पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले मे आरोपियो की धरपकड एवं अवैध आर्म्स, शराब ,जुआ ,सट्टा के विरूद्द अभियान चलाया जा रहा है जिसके पालन मे, अति.पुलिस अधीक्षक राम दास प्रजापति एवं एसडीओपी करैरा प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन मे थाना नरवर द्वारा थाना क्षेत्र में आरोपियों एवं अवैध आर्म्स रखने वालों के खिलाफ सतत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया।
थाना नरवर पर मुखबिर की सूचना मिली जिसपर से आरोपी सुरेन्द्र धाकड पुत्र स्व.श्री भरतलाल धाकड उम्र 34 साल निवासी ग्राम बैचई थाना गसवानी जिला श्योपुर के कब्जे से अवैध एक 315 बोर का देशी कट्टा व दो राउन्ड को जप्त किया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।


