फोटो प्रदर्शनी के दूसरे दिन चित्रकला, निबंध और सांस्कृतिक कार्यक्रम से दिया जागरूकता का संदेश

0


 लखपति दीदी ने सुनाई अपनी सफलता की कहानी, गीत-नाटक दल ने बांधा समां


शिवपुरी,   सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, प्रादेशिक कार्यालय भोपाल द्वारा जिला प्रशासन शिवपुरी के सहयोग से शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी के दूसरे दिन ‘‘सेवा सुशासन के 12 साल’’, ‘‘विकसित भारत जीरामजी’’ और ‘‘कारगिल विजय दिवस’’ विषयों पर विभिन्न जागरूकता और प्रतियोगी गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, युवा, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक शामिल हुए।


कार्यक्रम में जिला पंचायत के कार्यक्रम अधिकारी  नंदकिशोर शर्मा, एपीओ जनपद पंचायत शिवपुरी  अमित श्रीवास्तव, आकाशवाणी केंद्र शिवपुरी के कार्यक्रम प्रमुख  विनोद त्रिपाठी, सीनियर अनाउंसर डॉ. राकेश अग्रवाल, जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक  शिशुपाल यादव, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लॉक मैनेजर  देवेंद्र शर्मा सहित अनेक अधिकारी एवं गणमान्य उपस्थित रहे।


विकसित भारत के संकल्प पर हुई विस्तृत चर्चा

जिला पंचायत के कार्यक्रम अधिकारी नंदकिशोर शर्मा ने ‘‘विकसित भारत जीरामजी’’ विषय पर बोलते हुए कहा कि विकसित भारत बनाने में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। केंद्र सरकार की योजनाओं का मकसद समाज के आखिरी व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, डिजिटल सशक्तिकरण, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक  शिशुपाल यादव ने कहा कि जागरूकता से ही योजनाओं का फायदा लोगों तक पहुंच सकता है और यह प्रदर्शनी इसी दिशा में एक अच्छा कदम है।


लखपति दीदी ने सुनाई प्रेरणादायी कहानी

कार्यक्रम में लखपति दीदी  किशोरी रावत ने अपनी सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि आज वे जिस मुकाम पर हैं उसका पूरा श्रेय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन को जाता है। इस मिशन से जुड़कर उन्होंने अपना खुद का काम शुरू किया और आज वे लखपति दीदी बन चुकी हैं। उनकी कहानी ने उपस्थित महिलाओं और युवाओं को खासा प्रेरित किया।


चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता और गीत-नाटक से सजा कार्यक्रम

विद्यार्थियों के लिए चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विषय सेवा सुशासन के 12 साल, कारगिल विजय दिवस और विकसित भारत जीरामजी रखा गया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ इसमें भाग लिया और विजेताओं को अतिथियों के हाथों पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में गीत नाटक प्रभात के पंजीकृत दल ने गीतों और नाटक के माध्यम से विकास और देशभक्ति का संदेश दिया जिसकी उपस्थित लोगों ने खूब सराहना की। कार्यक्रम का संचालन इकाई प्रभारी अजय बैस ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विनोद सोनी,  विकास यादव सहित महाविद्यालय स्टाफ का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top