दूध और दूध से बने उत्पादों की जांच जारी, 7 प्रतिष्ठानों से लिए नमूने

0

 


खाद्य एवं औषधि विभाग ने शिवपुरी, कोलारस, पोहरी और बदरवास में की कार्यवाही


शिवपुरी,  कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट  अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत दूध और दूध से बने उत्पादों की गुणवत्ता जांचने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले में लगातार निरीक्षण और नमूना लेने की कार्यवाही की जा रही है। नमूनों को राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।


खाद्य एवं औषधि प्रशासन के उपसंचालक ने बताया कि पिछले सप्ताह जिले के 7 प्रतिष्ठानों से दूध, मावा, पनीर और दही के नमूने लिए गए। जिन प्रतिष्ठानों से नमूने लिए गए उनमें विष्णु मंदिर के पास छत्री रोड स्थित न्यू जैन दूध डेयरी से मावा खुला और पनीर खुला के नमूने लिए गए। इसी रोड पर स्थित गुर्जर दूध डेयरी से दूध खुला का नमूना लिया गया। तहसील कोलारस के लुकवासा में पवन दूध डेयरी से पनीर खुला और दूध खुला के नमूने लिए गए। ग्वालियर बायपास पर नरेश गुर्जर के चलित वाहन से दूध खुला का नमूना लिया गया। तहसील पोहरी के ग्राम झिरी में दिलीप दूध डेयरी से दही खुला और दूध खुला के नमूने लिए गए। ए.बी. रोड बदरवास स्थित मिश्री दूध डेयरी से सप्रेटा दही खुला तथा माखन दूध डेयरी से दूध खुला के नमूने लिए गए।


जिला प्रशासन की ओर से आमजन से अपील की गई है कि वे हमेशा अच्छी गुणवत्ता का दूध और दूध से बने उत्पाद ही खरीदें। यदि किसी दुकान पर मिलावटी या खराब गुणवत्ता के उत्पाद बेचे जाते हैं तो इसकी सूचना खाद्य एवं औषधि प्रशासन को दें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top