ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग महिला पेट्रोल की बोतल लेकर पहुंची कंट्रोल रूम, आत्मदाह की दी चेतावनी

0


 शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के सईसपुरा क्षेत्र की एक महिला चंदा बेगम मंगलवार को अपने पति कलीम खान के साथ पेट्रोल की बोतल लेकर पुलिस कंट्रोल रूम पहुँच गई और आत्मदाह की चेतावनी दी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मशक्कत के बाद महिला के हाथ से बोतल छीनकर उसे शांत कराया।


पीड़िता का आरोप है कि उसकी सास, ननद और देवर शादी के बाद से ही कम दहेज लाने के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। महिला का दावा है कि आरोपियों ने उसके गहने व नकदी हड़प ली है और अब उन्हें घर से बेदखल करने की साजिश रच रहे हैं। यहाँ तक कि घर के कॉमन शौचालय पर भी ताला जड़ दिया गया है। पति कलीम खान ने बताया कि जिस मकान में वे रह रहे हैं, उसे उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई से बनवाया था, जिसे अब सास द्वारा हड़पने का प्रयास किया जा रहा है।


दंपति ने आरोप लगाया कि फिजिकल थाना और महिला थाना में शिकायत करने के बावजूद उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। 13 अप्रैल को मारपीट के बाद से उन्हें लगातार झूठे केस में फँसाने की धमकी दी जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दंपति को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top