पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 01.07.26 को फरियादिया सिया आदिवासी ने पुलिस चौकी मगरौनी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 13 वर्षीय बेटी 'कृष्णा' दिनांक 28.06.26 से लापता है। मां ने बताया कि जब वह और उनका बेटा शिवपुरी गए थे, तब कृष्णा घर पर ही थी, लेकिन शाम को लौटने पर वह उन्हें नहीं मिली। आशंका जताई गई थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
जिले में बच्चों की बरामदगी और अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियानों के तहत, पुलिस अधीक्षक यांगवेन डोलकर भूटिया के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और एसडीओपी प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी नरवर, निरीक्षक विनय यादव के नेतृत्व में मगरौनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 04.07.26 को अपहृत किशोरी को ढूंढ निकाला। मामले में पॉक्सो एक्ट की धाराओं का इजाफा करते हुए, एक विशेष टीम गठित की गई और दिनांक 07.07.26 को 15 वर्षीय आरोपी किशोर को ग्राम सलैया, थाना भोंती से गिरफ्तार कर लिया गया।
सराहनीय भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक विनय यादव, चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक (उनि) अभिमन्यु सिंह राजावत सहित सहायक उप-निरीक्षक दिनेश यादव, आरक्षक रविन्द्र भास्कर, राघवेंद्र तोमर, सचिन यादव, बीरेन्द्र गुर्जर, दामोदर परिहार और महिला सैनिक सखी आदिवासी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


